जमशेदपुर:छठ घाटों की साफ-सफाई को लेकर बन्ना गुप्ता ने लिया विभिन्न छठ घाटों का जायजा,जानें घाटों पर क्या मिलेगी सुविधा

    जमशेदपुर:छठ घाटों की साफ-सफाई को लेकर बन्ना गुप्ता ने लिया विभिन्न छठ घाटों का जायजा,जानें घाटों पर क्या मिलेगी सुविधा

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया. इस दौरान स्वर्णरेखा घाट,मानगो पुल,दोमुहानी घाट में घाटों की साफ-सफाई और व्रतियों की सुविधा के लिए घाटों पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली. इसके साथ ही छठ घाटों को सुरक्षित करने, हर तरह की सुविधा बहाल कराने ,छठ घाटों पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके मद्देनजर पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया.

    घाटों पर व्रतियों के लिए है ये सुविधायें

    वहीं बन्ना गुप्ता ने छठ घाटों की समय पर साफ-सफाई, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था, सभी छठ घाट में डेंजर जोन चिन्हित करने, बेरिकेडिंग करने ,छठ घाटों से नाविक और गोताखोर को टैग करने,भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्रॉप गेट लगाने, छठ घाट की ओर जाने वाले सभी पहुंच पथ की आवश्यक मरम्मतीकरण के साथ कई और सुविधा व्रतियों के लिए मुहैया कराने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया.

    मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ ये लोग रहें मौजूद

    वहीं मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार,एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा,उप नगर आयुक्त जेएनएसी, टाटा स्टील के पदाधिकारी अमित सिंह,कैप्टन धनंजय मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news