रन-ए-थॉन में दौड़ा जमशेदपुर, पढ़ें टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्र ने क्या कहा

    रन-ए-थॉन में दौड़ा जमशेदपुर, पढ़ें टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्र ने क्या कहा

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स से 5 लाख की इनामी राशि वाले रन-ए-थॉन दौड़ का आयोजन किया गया. जिसमे महिला और पुरुष अंतरराष्ट्रीय धावक के साथ टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्र और शहर के हजारों लोगों ने दौड़ लगाई. लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला.आप को बता दें कि टाटा स्टील की ओर से आयोजित इनामी राशि वाले रन ए थॉन में 10 किलोमीटर, 7 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 2 किलोमीटर के लिए अलग-अलग समय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

    रन-ए-थॉन में दौड़ा जमशेदपुर

    जहां आकर्षण का केंद्र 10 किलोमीटर की प्रतियोगिता थी.जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय महिला और पुरुष धावकों ने 5 लाख की इनामी राशि को अपने नाम करने के लिए दौड़ लगाई, वहीं खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्र सहित कई कॉरपोरेट जगत के लोग और प्रशासनिक पदाधिकारी भी सड़क पर दौड़ते नजर आये. वहीं इन सभी प्रतियोगिताओं में हर उम्र के लोग ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की. 10 किलोमीटर पुरुष वर्ग में झारखण्ड से हरि सिंह ने इनामी राशि एवं ट्रॉफी को अपने नाम किया.

    पढ़ें टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्र ने क्या कहा

    वहीं महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश की रेनू सिंह ने इनामी राशि एवं ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया. सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कृत किया गया. इस संदर्भ में मीडिया से बात करते हुए टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्र ने कहा कि शहर के लोगों को फिट रखने और खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news