जमशेदपुर:आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर रघुवर दास ने याद किए संघर्ष के दिन, कहा-जेल में बिताए एक माह

    जमशेदपुर:आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर रघुवर दास ने याद किए संघर्ष के दिन, कहा-जेल में बिताए एक माह

    जमशेदपुर (Jamshedpur): बीजेपी आज आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया. जिसको लेकर साकची के बीजेपी कार्यालय मे झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन पार्टी की ओर से किया. इस प्रेस वार्ता मे बीजेपी नेता अभय सिंह और जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा शामिल हुए.

    रघुवर दास को घाघिडीह जेल में एक माह तक रखा गया था

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंद्रा गाँधी ने 25 जून को ही आपातकाल घोषित किया थी. जिसके बाद छात्र आंदोलन कर रहें नेताओं को जेल भेजनें का काम किया गया. जहां लाखों की संख्या मे पूरे देश के नेताओं को जेल भेज गया था. उन्होंने कहा कि उस आंदोलन मे वे खुद भी शामिल थे. उन्होंने बताया कि उस समय उन्हें घाघिडीह जेल में एक माह रखा गया था. जिसके बाद गया ज़ी सेंट्रल जेल भेज दिया गया.

    आंदोलन के समय छात्र बसंत टॉकीज गोलम्बर के पास आंदोलन करते

    रघुवर दास ने कहा कि छात्र आंदोलन के समय कॉलेज के हजारों छात्र साकची के बसंत टॉकीज गोलम्बर के पास आंदोलन करते थे. जिस पर पुलिस ने फायरिंग करने का काम किया, उस फायरिंग मे तीन से चार छात्र की मौत हुई थी. इसी कारण आज भी उस गिलम्बर को शहीद चौक के नाम से जाना जाता है. उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि आपातकाल के समय को पुस्तक में, देश के हर स्कूल मे पाठ्यक्रम मे शामिल किया जाए, ताकि, आज की पीढ़ी भी उस समय क्या क्या हुआ था ये जान सके.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news