JAMSHEDPUR: पूर्व मंत्री के होटल मे चल रहा था जिस्मफरोशी का खेल, 2 युवक सहित 3 युवती गिरफ्तार

    JAMSHEDPUR: पूर्व मंत्री के होटल मे चल रहा था जिस्मफरोशी का खेल, 2 युवक सहित 3 युवती गिरफ्तार

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के एक होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने  रेड किया, जहा रूम में शराब,गाजा और हुक्का के सेवन करते कुछ युवक युवतियों को पकड़ा, वहीं होटल मालिक पर भी कारवाई करने का निर्देश एसडीएम ने दिया. जहाँ तीन कमरों में आपत्तिजनक स्थिति में 2 युवक व 3 युवती को पकड़ा गया।

    क्या है मामला

    जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के होटल अतिथि भवन में पुलिस ने एक सूचना पर टीम बना कर छापेमारी की, जहां पुलिस को लगभग सभी रूम में कपल मिले मगर कुछ रूम में पुलिस को युवतियों के साथ हुक्का,शराब,और गांजा मिला, जिसे पुलिस  ने जब्त कर लिया. साथ ही पांच युवक और दो युवतियों को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है. पकड़े गए सभी युवक युवती के परिजनों को थाने में बुलाया गया है. 

    होटल को किया गया सील

    अभी फिलहाल होटल को तत्काल सील कर दिया गया है. वही प्रशासन के अनुसार होटल की रजिस्टेशन इत्यादि की जांच की जाएगी, जिसके उपरांत उन पर भी करवाई सुनिश्चित की जाएगी. सूत्रों के हिसाब से ये होटल पूर्व मंत्री दुलाल भुईया और उनके परिवार का है. वे लोग एक लंबे समय से इसे भाड़े पर चला रहे थे. फिलहाल दुलाल भुईया ने खुद कोई भी जानकारी देने से इनकार किया है.

    रिपोर्ट रंजीत कुमार ओझा  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news