जमशेदपुर: रामनवमी को लेकर शहर में तैयारियां शुरू, सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी

    जमशेदपुर: रामनवमी को लेकर शहर में तैयारियां शुरू, सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : रामनवमी आने वाला है और इसे लेकर चारों तरफ तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. 21 मार्च को जमशेदपुर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी. रामनवमी और हिंदू नव वर्ष को लेकर जिला प्रशासन ने आज उपायुक्त कार्यालय में एक बैठक की. इस बैठक में उपायुक्त के साथ एसएसपी सहित सभी बीडीओ सीओ सभी निकाय के अधिकारी भी मौजूद रहे. रामनवमी की तैयारी और सुविधा को लेकर पुख्ता इंतजाम की तैयारी की जा रही है. जिसे लेकर कई तरह के फैसले लिए गए हैं.

    इस बात का रखें ध्यान

    इस बैठक में उपायुक्त ने कई तरह के गाइड्लाइन जारी किए हैं. जिसमें साफ तौर पर समिति के लोगों को आदेश दिया है कि  विसर्जन के दौरान या प्रोसेसिंग के दौरान लाउड स्पीकर का आवाज ज्यादा ना हो वहीं किसी भी प्रकार का भड़काऊ गाना न बजाय जाए. साथ ही दूसरे धर्म के लोगों को ठेस ना पहुंचे, इसका विशेष ख्याल रहे. वहीं बड़ी वाहनों को संकीर्ण रास्ते में प्रवेश करने का आदेश नहीं है. वहीं प्रशासन सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखेगी. लोगों की सुरक्षा के लिए दंडाधिकारी और विशेष पुलिस बल को पूरे जिले में तैनात किया जाएगा.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर 

     

     



    Related News