महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी जमशेदपुर पुलिस, महिला को पीटने और साड़ी खोलने के आरोपी को कराया परेड

    महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी जमशेदपुर पुलिस, महिला को पीटने और साड़ी खोलने के आरोपी को कराया परेड
    जमशेदपुर के बाग़बेडा थाना क्षेत्र मे महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट करने मे आरोपी को पुलिस ने कल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, मगर जेल भेजनें से पूर्व आरोपी कन्हैया रजक को पुलिस ने उस इलाके मे परेड करवा दिया.जिस जगज यह घटना घटी उस दुकान से लेकर पूर्व इलाके मे कन्हैया रजक को पैदल चलाया गया,  ताकि क्षेत्र के अन्य लोगों मे पुलिस की कार्रवाई दिखाई दे.

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के बाग़बेडा थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट करने में आरोपी को पुलिस ने कल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, मगर जेल भेजनें से पूर्व आरोपी कन्हैया रजक को पुलिस ने उस इलाके में परेड करवा दिया.जिस जगज यह घटना घटी उस दुकान से लेकर पूर्व इलाके में कन्हैया रजक को पैदल चलाया गया,  ताकि क्षेत्र के अन्य लोगों मे पुलिस की कार्रवाई दिखाई दे.

    महिलाओं का अपमान नहीं करेगी जमशेदपुर पुलिस 

     कन्हैया रजक ने ज़ब महिला के साथ मारपीट और छेड़खानी किया था, तो दुकान मे लगे सीसी टीवी में घटना कैद हुआ था, वह सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.अपराधियों मे डर हो इसको लेकर महिला से छेड़खानी और मारपीट करने वाले आरोपी कन्हैया रजक को पुलिस ने घटना वाले इलाके मे उसे पैदल परेड करवाया.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news