जमशेदपुर पुलिस के हाथ लगी भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं की खेप, दो युवक गिरफ्तार

    जमशेदपुर पुलिस के हाथ लगी भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं की खेप, दो युवक गिरफ्तार

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. यहां एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं का खेप बरामद किया है. वहीं, इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भी भेज दिया गया है. गिरफ्त में आए युवकों में चंदन कुमार पांडे और रवि रंजन चौधरी उर्फ विष्णु कुमार शामिल हैं.

    इस मामले की जानकारी शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर सिटी एसपी कुमार शिवाशिष ने दी. सिटी एसपी ने बताया कि दोनों अपराधी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं. फिलहाल दोनों सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में रहते थे. यहीं से रह कर दोनों प्रतिबंधित दवाओं का कारोबार करते थे. दोनों की गिरफ्तारी बिष्टुपुर थाना अंतर्गत खरकई रोड स्थित रीगल चौक के पास से की गई है. उन्होंने बताया कि बरामद प्रतिबंधित दवाओं का सेवन छोटे-छोटे बच्चे नशे के लिए करते हैं. पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है.

    रिपोर्ट: रंजीत कुमार ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news