जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की योजना बना रहे 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार

    जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की योजना बना रहे 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर मानगो पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली. जहां शहर के मानगो पुलिस ने टीचर्स कॉलोनी मैदान में छापेमारी कर पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया. इन लोगों के पास से चार पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस, एक स्कूटी और बाइक भी बरामद किया. एसएसपी प्रभात कुमार ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया है.

    लूट की योजना बना रहे 5 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    मामले पर एसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले बागबेड़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसके बाद ये सभी अपराधी हथियार के बल पर डकैती और लूट की योजना बना रहे थे. जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए पांचों अपराधियों को धर दबोचा. वहीं आपको बताये कि सभी अपराधी कई बार जेल जा चुके हैं, फिलहाल पुलिस ने सभी अपराधियों को जेल भेज दिया है.

    रिपोर्ट- रंजीत ओझा



    Related News