जमशेदपुर पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 6 आरोपियों को दबोचा, एक देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस बरामद, पढ़ें किसके घर करनेवाले थे डकैती  

    जमशेदपुर पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 6 आरोपियों को दबोचा, एक देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस बरामद, पढ़ें किसके घर करनेवाले थे डकैती   

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस एरिया से पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आपको बताएं कि यह सभी एक व्यापारी के घर डकैती करने की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने दबिश दी और सभी को गिरफ्तार कर लिया. इन लोगों के पास एक देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस और कई आपत्तिजनक समान बरामद हुआ है.

    आरोपियों में ये सभी है शामिल

    गिरफ्तार आरोपियों में जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाई पहाड़ी के पास रहने वाले रमेश महतो, सीतारामडेरा के रेडियो मैदान के पास रहनेवाले प्रभास मुखर्जी, बिरसानगर के लुपुंगडीह निवासी बबबू लोहार, रांची नामकुम का रहने वाला अमृत लाल सिंह, मनीष सिंह रांची के तूपूदाना निवासी महेश सिंह मंडल शामिल है.

    झारखंड के अलग-अलग जिलों में आपराधिक घटनाओं को देते हैं अंजाम 

    आपको बताएं कि यह सभी यह सभी आरोपी बोलेरो पर सवार होकर डकैती करने निकल ही रहे थे कि पुलिस मौके पर पहुंच गई, और सभी आरोपियों को पकड़ लिया. जानकारी के मुताबिक सभी झारखंड के अलग-अलग जिलों में जाकर इस तरह की आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news