जमशेदपुर:वर्मामाइंस के 125 से अधिक गोदाम को तोड़ने का नोटिस, बस्ती के लोगों में आक्रोश, पढ़ें क्या है लोगों की मांग

    जमशेदपुर:वर्मामाइंस के 125 से अधिक गोदाम को तोड़ने का नोटिस, बस्ती के लोगों में आक्रोश, पढ़ें क्या है लोगों की मांग

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में जिला प्रशासन की ओर से 26 सितंबर को वर्मामाइंस स्थित लाल बाबा फाउंड्री के 125 से अधिक गोदाम मकान को तोड़ने का नोटिस दिया गया है. जबकि सभी लोग यंहा 1982 से ही लाल बाबा फाउंड्री में गोदाम बनाकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं. गोदाम मकान तोड़ा गया तो 4 हजार से अधिक व्यापारी कारोबारी 150 से अधिक बड़े ट्रक ट्रेलर मालिक 50 से 80 छोटे वाहन मालिक दो दर्जन से अधिक ठेला खुमचा वाले सड़क पर आ जाएंगे.

    कैलाश नगर व्यापारी संघ समिति ने लिया ये फैसला

     उधर लाल बाबा फाउंड्री को तोड़े जाने की सूचना के बाद कैलाश नगर व्यापारी संघ समिति ने बर्मामाइंस स्थित कैलाश नगर मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक की और यह तय किया कि जिला प्रशासन की कार्रवाई का जोरदार विरोध किया जाएगा.वहीं समिति के सचिव अखिलेश जायसवाल ने कहा कि वे लोग किसी कीमत पर लाल बाबा फाउंड्री को तोटने नहीं देंगे, इसको लेकर धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा.

    बस्ती के लोगों में आक्रोश

    वही व्यापारी और नेताओं ने गोदाम को तोड़े के आदेश को तुगलकी फरमान बताते हुए कहा कि टाटा स्टील की मनमानी नहीं चलने देंगे, इसको लेकर गोदाम के मालिकों ने पूर्वी के विधायक सरजू राय से और जमशेदपुर के सांसद से भी मुलाकात की है. गोदाम और बस्ती के लोगों में काफी आक्रोश है. अगर जिला प्रशासन जोर जबरदस्ती से तोड़ने का प्रयास करती है, तो गोदाम मालिक और बस्तीवासी किसी भी हद तक जा सकते हैं, वैसे अगर लाल बाबा फाउंड्री टूटा है तो लगभग 10 हजार परिवार के सामने रोजी-रोटी के सवाल उत्पन्न हो जाएगी.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news