Jamshedpur Missing Plane : चांडिल डैम में मिला गायब एयरक्राफ्ट का सुराग, मालवा निकालने के प्रयास में जुटा बचाव दल 

    Jamshedpur Missing Plane : चांडिल डैम में मिला गायब एयरक्राफ्ट का सुराग, मालवा निकालने के प्रयास में जुटा बचाव दल 

    सरायकेला:  अलकेमिस्ट एविएशन प्रा.लि. के ट्रेनी प्लेन क्रेश होने के बाद पिछले पांच दिनों से उसका मलवा ढूंढा जा रहा था.  दरअसल ताजा जानकारी के अनुसार मलवा का पता चल गया. क्रेश विमान चांडील डैम के गहरे पानी में है, जिसे नेवी की टीम द्वारा  निकालने की कोशिश की जा रही है.

    चांडील डैम में 40 फिट पानी के नीचे मलवा का मिलने का दावा

    घटना के पांच दिनों तक नेवी की टीम की ओर से मलवा खोजने का प्रयास किया जा रहा था. लेकिन अब बचाव दल को सफलता हाथ लग गई हैं. आज दो बजे नेवी की टीम ने चांडिल डैम में 40 फिट पानी के नीचे मलवा के मिलने का दावा किया है. वहीं उस जगह को आज चिन्हित कर दिया गया और कल मलवा निकाला जायेगा.

    करतब करने के दौरान पानी में समा गया था विमान 

    बता दे कि चांडिल डैम बहुद्देशीय परियोजना से बने डैम जलाशय के ऊपर प्रतिदिन ट्रेनी एयरक्राफ्ट आसमान में उड़ते हुए नजर आते थे. जहां उसी क्रम में मंगलवार को अंतिम उड़ान जमशेदपुर सोनारी हवाई अड्डा से ट्रेनी उड़ान भरने के बाद चांडिल जलाश्य के आसपास उड़ान भरा जा रहा था. इस दौरान दोनों पायलटों ने घटना के पहले पानी के ऊपर ट्रेनी विमान को लेकर कुछ करतब किया था. वहीं प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार ट्रेनी विमान दो बार पानी से सटकर उड़ान भरने में सफल रहा था. लेकिन तीसरी बार प्रयास करने के दौरान विमान पानी के अंदर समा गया.

    रिपोर्ट: बिरेंद्र मंडल 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news