जमशेदपुर:मंत्री बन्ना गुप्ता ने वृद्धा पेंशन के 634 लाभुकों को पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट बांटा,पढ़ें मौके पर क्या कहा 

    जमशेदपुर:मंत्री बन्ना गुप्ता ने वृद्धा पेंशन के 634 लाभुकों को पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट बांटा,पढ़ें मौके पर क्या कहा 

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने जमशेदपुर के कदमा स्थित कार्यालय में झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में रहने वाले वृद्धावस्था पेंशन के 634 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का वितरण किया गया.अब इन लाभुकों को पेंशन मिलना प्रारंभ हो जाएगा. 

    लोगों को पेंशन स्कीम से जोड़ने के लिए कैंप किया जा रहा है 

    इस अवसर पर माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि वे जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में रहनेवाले लोगों को पेंशन स्कीम से जोड़ने के लिए कैंप के माध्यम से कार्यकर्ताओं को आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया था. आज इसी का परिणाम है कि इन सभी को पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट बाटंने का मौका मिला है. इस शुभ कार्य से मैं सचमुच बहुत खुश हूं.

     आगे भी जरुरतमंदों को लाभ दिया जायेगा

     बन्ना गुप्ता ने कार्यकत्ताओं को निर्देश दिया है, इसी तरह से आगे भी क्षेत्र में कैंप लगाकर जरुरतमंदों का आवेदन को जमा करवा कर उन्हें इस योजना से जोड़ें. इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं और पुरुषों के बीच स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट के साथ स्वच्छता बाल्टी भी वितरण किया गया.  

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news