जमशेदपुर: मंत्री और विधायक संग उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि 

    जमशेदपुर (JAMHSEDPUR) : भगवान बिरसा मुंडा के 147 में जन्मदिन पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, जिला के उपायुक्त विजया जादव बिरसा नगर के संडे मार्केट स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया. मौके पर कई संस्थाओं ने भी भगवान बिरसा मुंडा को नापना श्रद्धा सुमन अर्पित किया. माल्यार्पण  के बाद स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के संदेश से आजकल के युवाओं को सीख लेने की आवश्यकता है, उनके दिखाए गए रास्ते पर चल कर ही सभी झारखंड वासी भगवान बिरसा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. 

    सरयू राय ने भी भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि 

    वहीं जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय भी संडे मार्केट पहुंचे और भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर फूलों का माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. विधायक ने कहा कि भगवान बिरसा के दिखाए गए रास्ते पर चलकर जी सच्ची श्रद्धांजलि दे सकेंगे उन्होंने कहा कि झारखंड का विकास हो वही भगवान बिरसा मुंडा की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर



    Related News