मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने लोहरदगा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कहा राज्य का हो रहा उत्तरोत्तर विकास

    लोहरदगा (LOHARDAGA) : झारखंड सरकार के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने लोहरदगा में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.  इसके बाद वह मीडिया कर्मियों से मुखातिब हुए. मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि झारखंड का विकास सभी सरकारों के काल में हुआ है. इन्होंने कहा कि वर्तमान में भी राज्य का उत्तरोत्तर विकास हो रहा है. इस दिशा में लगातार वर्तमान सरकार भी गंभीरता पूर्वक कार्य कर रही है. मंत्री रामेश्वर उरांव ने यह भी कहा कि राज्य के विकास में कुछ बाधाएं हैं और आने वाले वक्त में यह सभी बाधाएं दूर होंगी और झारखंड का विकास का कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा. झारखंड की जनता को उनके हक अधिकार पूरी तरह से मिलेंगे. 

    मंत्री कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव लोहरदगा जिला मुख्यालय मैदान में राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगे. यहां वह लाभुकों के बीच 44 करोड़ की परिसंपत्ति वितरण करेंगे. साथ ही योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. 

    रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news