जमशेदपुर:फिर विवादों के घेरे में एमजीएम, महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा,प्रबन्धन पर लगा ये आरोप

    जमशेदपुर:फिर विवादों के घेरे में एमजीएम, महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा,प्रबन्धन पर लगा ये आरोप

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):एमजीम अस्पताल हर समय अपने किसी ना किसी कारनामो से सुर्खियों में रहता है, आज भी अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है, जहां मृतक महिला के परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा कर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया.परिजनों की शिकायत है कि महिला ज़ब अस्पताल आई तो किसी बड़े डॉक्टर ने उसे सही ढंग से इलाज नहीं किया जिस कारण महिला की मौत हो गई.

    प्रबन्धन पर लगा ये आरोप

     वही महिला के मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है.आपको बता दें कि महिका सरायकेला की रहने वाली थी. बेचैनी महसूस होने पर सदर अस्पताल सरायकेला ले जाया गया, जहा से डॉक्टर ने उसे एमजीएम भेज दिया. परिजनों का कहना है ज़ब उसे एमजीएम लाया गया तब से केवल जूनियर डॉक्टरों ने ही इलाज किया, कोई बड़े डॉक्टर देखने तक नहीं आए, जिससे महिला की मौत हो गई.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

     वही हंगामा कर रहें परिजनों को पुलिस ने काफी समझा बुझा कर शांत किया, उसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की छानबीन कर रही है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news