जमशेदपुर:पत्थर से कूचकर व्यापारी की निर्मम हत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पढ़ें हत्या की वजह 

    जमशेदपुर:पत्थर से कूचकर व्यापारी की निर्मम हत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पढ़ें हत्या की वजह

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है, जहां परसुडीह थाना क्षेत्र में अपराधियों ने व्यापारी की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या कर दी है, और अपराधियों ने मृतक के शव को एलबीएसएम कॉलेज के पीछे फेक दिया. मृतक का नाम राजू अग्रवाल है. वहीं हत्या की सूचना मिलते ही पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई. 

    पुलिस कर रही है मामले की जांच 

    वहीं शव को देखने के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई.vपुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और  शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है, वहीं परिवार के लोगों को समझ मे नहीं आ रहा है कि आखिर क्यों उसकी हत्या कर दी गई है.

     परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

     आप को बता दें कि राजू अग्रवाल पापड़, आचार के व्यपारी थे, वे अपना व्यापार किया करते थे, जिनकी अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी. वहीं परिजनों का शव को देखकर रोकर बुरा हाल हो गया. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

     रिपोर्ट-रंजीत ओझा   



    Related News