जमशेदपुर:फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मानगो,अपराधियों ने दो ट्रांसपोर्टर पर की फायरिंग, जानें वजह  

    जमशेदपुर:फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मानगो,अपराधियों ने दो ट्रांसपोर्टर पर की फायरिंग, जानें वजह   

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के मानगो में देर रात एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित जलसा बार में फायरिंग की घटना हुई. जिसमें अपराधियों ने दो ट्रांसपोर्टर पर ताबड़तोड़ गोली मारकर घायल कर दिया, और घटना के बाद अपराधी वहां से  फरार हो गए है. वहीं इसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

    टीएमएच अस्पताल में भर्ती 

    वहीं इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों ट्रांसपोर्टर को पहले एमजीएम उसके बाद बेहतर इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. हालांकि अपराधियों ने दोनों ट्रांसपोर्टर को दो-दो गोली मारी है. दोनों ट्रांसपोर्टर के नाम देवनारायण यादव और गुंजन कुमार है.

    मामले की जांच कर रही पुलिस 

    वहीं  सूचना मिलते ही मौके पर सिटी एसपी, डीएसपी, थाना प्रभारी पहुंचे, और मामले की जांच में जुट गये. वही बार में लगे सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों की पहचान की जा रही है. बताया जा रहा है कि बार में मामूली विवाद हुआ, जिसके बाद अपराधियों ने दोनों ट्रांसपोर्टरों पर गोली चला दी. फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

    रिपोर्ट- रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news