जमशेदपुर(JAMSHDPUR):झारखण्ड में इंडी गठबंधन की सरकार बन चुकी है, जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह है.लोग अलग अलग तरीके से इसको दिखा रहे है.चुनाव परिणाम आने के इतने बाद भी राज्य में इसका जश्न खत्म नहीं हुआ है.आज नयी सरकार गठन की खुशी में जमशेदपुर न्यायालय परिसर स्थित जिला बार एसोसिएशन मे लड्डू वितरण किया गया.
लड्डू खिलाकर दी गई जीत की बधाई
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी मौजूद रहे, मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू समेत तमाम अधिवक्तागण मौजूद रहे, सभी ने इस दौरान एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुँह मीठा करवाया.
पढ़ें मौके पर कुणाल षाडंगी ने क्या कहा
वहीं मौजूद आम लोगों का मुँह मीठा करवाकर सभी को नये सरकार बनने की बधाई दी गई. मौके पर पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने कहा कि राज्य की जनता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भरोसा जताते हुए एक बार फिर इंडी गठबंधन की सरकार को चुना, साथ ही जनता ने यह भी साबित किया की जनता भाजपा के झूठ को अब सिरे से नकारती है.
रिपोर्ट-रंजीत ओझा
Thenewspost - Jharkhand
4+


