जमशेदपुर:गणिनाथ सेवा संस्थान की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन, रंगारंग कार्यक्रम की हुई प्रस्तुति

    जमशेदपुर:गणिनाथ सेवा संस्थान की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन, रंगारंग कार्यक्रम की हुई प्रस्तुति

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित गणिनाथ सेवा संस्थान के 50 वर्ष पूरे होने पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जिसमे भव्य कलस यात्रा भी निकाली गई थी, वहीं आज शनिवार को गणिनाथ सेवा संस्थान के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

    गणिनाथ सेवा संस्थान की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन

    जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विघुत वरन महतो सहित संस्थान के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. वहीं इस मौके पर अतिथियों को सम्मानित किया गया. जिसमे संस्थान की ओर से कहा गया कि संस्थान में समाज के लोगों को एक जुट करना और उनके साथ साथ बुद्धिजीवी वर्ग को सम्मानित करना समाज की प्राथमिकता है. वहीं इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी गई.

    रिपोर्ट- रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news