जमशेदपुर: अज्ञात अपराधियों ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी विकास को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

    जमशेदपुर: अज्ञात अपराधियों ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी विकास को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत दरभंगा डेयरी के समीप रविवार की सुबह लगभग 11 बजे के आसपास अज्ञात अपराधियों ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी रहे विकास को गोली मार दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विकास को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई. 

    पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है

    विकास की हत्या किन कारणों से हुई है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. उधर घटना के बाद विकास के परिजनों में मातम छा गया है.

    पढें मामले पर पुलिस ने क्या कहा

     सूचना पर पहुंचे मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि दो की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि विकास को अपराधियों ने दो गोली मारी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल जा रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news