जमशेदपुर: गणीनाथ ‌मंदिर के 50 वर्ष पूरे होने पर मनाई गई स्वर्ण जयंती,  निकाली गई शोभा यात्रा

    जमशेदपुर: गणीनाथ ‌मंदिर के 50 वर्ष पूरे होने पर मनाई गई स्वर्ण जयंती,  निकाली गई शोभा यात्रा

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित गणीनाथ ‌मंदिर के 50 वर्ष पूरे होने पर गणीनाथ सेवा संस्थान की ओर से धूम धाम से स्वर्ण जयंती मनायी  गयी. आज शुक्रवार को पहले दिन साकची आम बगान मैदान से गोलमुरी गणिनाथ मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली गयी. जिसमे भगवान भोलेनाथ , माता पार्वती , राम  , लक्ष्मण , सीता , हनुमान  और राधे कृष्णा की झांकी निकाली गयी.

    गणीनाथ ‌मंदिर के 50 वर्ष पूरे होने  पर मनाई गई स्वर्ण जयंती

     इस शोभा यात्रा मे बीजेपी के ‌प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़गी , बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के साथ सैकड़ों की संख्या मे महिलाएं भक्ति गीतों पर नाचते गाते शोभा यात्रा में शामिल हुई. वहीं स्वर्ण जयंती के दुसरे दिन यानी शनिवार को प्रतिभा सम्मानित और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news