जमशेदपुर:पुआल लदे वाहन में लगी आग, धू-धू कर जला सारा पुआल, पढ़ें आग की वजह

    जमशेदपुर:पुआल लदे वाहन में लगी आग, धू-धू कर जला सारा पुआल, पढ़ें आग की वजह

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर मून सीटी के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,जब उलीडीह थाना क्षेत्र में पुआल लदी चलती गाड़ी में आग लग गई. सड़क के बीचो बीच धू-धूकर पुआल जलता रहा, लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन पुआल सूखा होने की वजह से तुरंत जलकर खाक हो गया.

    डस्टबीन के आग से फैली आग

    जानकारी के मुताबिक आज रविवार का दिन होने की वजह से मानगो मून सीटी के पास किसी ने डस्टबीन में आग लगा दी थी, ताकि सारा कचरा जलकर खाक हो जाये, लेकिन इसी दौरान पुआल से लदा वाहन इस आग की चपेट में आ गया जिससे वाहन में लदा पुआल जल गया.

    ये वाहन पुआल लेकर भूइयाडीह जा रहा था

    लोगों के मुताबिक ये वाहन पुआल लेकर भूइयाडीह जा रहा था, इसी दौरान आग की चपेट में आने से ये घटना हो गई.वहीं जब वाहन में आग लगी, तो देखनेवालों की भीड़ भारी संख्या में जमा हो गई. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा



    Related News