जमशेदपुर:11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से मादा हाथी की मौत, डीएफओ ने दिया उचित कार्रवाई का भरोसा

    जमशेदपुर:11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से मादा हाथी की मौत, डीएफओ ने दिया उचित कार्रवाई का भरोसा

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया प्रखंड मे 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से एक मादा हाथी की मौत हो गयी. हथनी का शव चाकुलिया प्रखंड के ज्वालभांगा गांव के पास खेत में पाया गया. सूचना पाकर वन प्रमंडल पदाधिकारी ममता प्रियदर्शी वन विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी के साथ घटना स्थल पर पहुंची. हथनी के शव को पहले पोस्टमार्टम किया गया. पोस्टमार्टम के समय ही हथिनी के दोनों दांत को वन विभाग ने कटवा कर सुरक्षित रख लिया.

    11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से मादा हाथी की मौत

    आपको बताये कि हथिनी के शव का पोस्टमार्टम बहरागोड़ा के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार सिंह और चाकुलिया के प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार महंता ने किया. इसके बाद हथिनी की शव को वन विभाग ने  दफन करवा दिया. डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने मृत हथिनी के शरीर पर पुष्प अर्पित किया. डीएफओ ने हथिनी के दफनाये हुए जगह पर पूजा अर्चना की और इसके बाद पीपल के पौधे का रोपण किया.

    डीएफओ ने दिया उचित कार्रवाई का भरोसा

    इस दौरान डीएफओ ममता प्रियदर्शी  ने कहा कि  उन्हें सूचना मिली कि 11000 वोल्ट के तार से सट जाने के कारण हथिनी की मौत हो गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे.साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चाकुलिया हाथियों का प्रभावित इलाका है.कई जगहों पर विद्युत विभाग की लापरवाही से बिजली के तार झूलते रहते हैं जिससे हाथियों को खतरा बना रहता है.बिजली की तार से हथनी की मौत हुई है.इसपर जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news