Jamshedpur Encounter Update:एनकाउंटर से दो दिन पहले रांची गया था अनुज कनौजिया, गिरफ्तार राहुल सिंह ने बताई ये वजह

    Jamshedpur Encounter Update:एनकाउंटर से दो दिन पहले रांची गया था अनुज कनौजिया, गिरफ्तार राहुल सिंह ने बताई ये वजह

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के गोव्दपुर में हुए अनुज कनौजिया एनकाउंटर मामले में रोजाना पुलिस कई खुलासे कर रही है. वहीं अनुज के एक-47 बरामद के लिए एसटीएफ और एटीएस द्वारा जमशेदपुर और सरायकेला में छापेमारी की जा रही है, बताया जा रहा है कि अनुज के पास कार्बाईन समेत कई हथियारों का जखीरा था, जिसकी बरामदगी के लिए यूपी और झारखंड एटीएस लगातार कार्रवाई कर रही है. वहीं अनुज के एनकाउंटर के बाद उन्हें पनाह देने वाले गोविंदपुर से बिल्डर चिंटू सिंह और राहुल सिंह राजपूत को हिरासत में लिया गया है, इन दोनों के निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है.

    अनुज के पास कई ऑटोमेटिक पिस्टल समेत बड़े हथियार का जाखिरा था

    गिरफ्तार राहुल सिंह ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि अनुज का एक-47 सरफुद्दीन के पास रखा हुआ था. सरफुद्दीन के पकड़ने के बाद अनुज के कार्रबाइन का पता चल पाएगा. अनुज के पास कई ऑटोमेटिक पिस्टल समेत बड़े हथियार का जाखिरा था. जमशेदपुर के मानगो और सरायकेला विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई है, मगर कुछ भी नहीं मिला.

    एसटीएफ और एटीएस की टीम रांची में भी लगातार जांच कर रही है

    बताया जा रहा है कि एनकाउंटर से पहले अनुज 2 दिन के लिए रांची गया था. एसटीएफ और एटीएस की टीम रांची में भी लगातार जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस मीडिया से बचते नजर आ रही हैं, जिले के एसएसपी ने भी इस मामले पर मीडिया से कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है. अनुज जमीन खरीद बिक्री के साथ साथ क्रिकेट सट्टेबाजी से अनुज का हाथ जुड़ा था.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news