जमशेदपुर:वन विभाग के कार्यालय परिसर में अपराधियों ने मचाया तांडव, चापड़ से किया हमला, दो घायल

    जमशेदपुर:वन विभाग के कार्यालय परिसर में अपराधियों ने मचाया तांडव, चापड़ से किया हमला, दो घायल

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के मानगो स्थित वन विभाग कार्यालय परिसर में देर रात अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. जहां चापड़ लेकर आए अज्ञात अपराधियों ने वन विभाग मे काम करने वाले लोगों पर हमला कर दिया. इस घटना में वन विभाग में काम करने वाले दो मजदूर घायल हुए है. जिनका एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.  

    इससे पूर्व भी वन विभाग मे काम करने वाले मजदूरों के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है

    बता दें कि इससे पूर्व भी वन विभाग मे काम करने वाले मजदूरों के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है.मजदूरों ने बताया कि इससे पूर्व भी यहां अज्ञात अपराधियों द्वारा इन लोगों से मारपीट की गई थी, देर रात अपराधियों ने सभी मजदूरों पर एक बार फिर चापड़ से हमला किया और उनके मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया, मोबाइल नहीं देने पर चापड़ा से मार कर घायल कर दिया. 

    पुलिस ने नए कानून के तहत मामला किया दर्ज 

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मानगो थाना की पुलिस पहुंची और उक्त चापड़ को जप्त कर लिया, और नए कानून के तहत पुरी घटना का वीडियो ग्राफी की गई, साथ ही नए कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.फिलहाल पुलिस सभी अज्ञात अपराधियों के धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है. 

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news