जमशेदपुर:कुश्ती का मैदान बना कोऑपरेटिव कॉलेज परिसर! छात्रों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, देखें वीडियो

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के कोऑपरेटिव कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई.दोनों गुट के बीच लगातर आधा घंटा तक मारपीट हुई. हाथों में बेल्ट लेकर दोनों गुट के छात्र एक दूसरे को मारते नजर आए. इस दौरान कैंपस के बाहर सड़क पर अफरा-तफरी का  माहौल देखने को मिला.

    मामूली विवाद में छात्र एक दूसरे को जानवरों की तरह पीटने लगे

    घटना की मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर विवाद होने पर बात इतनी बढ़ गई कि छात्र एक दूसरे को जानवरों की तरह पीटने लगे.वहीं अस दौरान कई छात्रों ने इस घटना को अपने मोबाईल में कैद कर लिया.

    कॉलेज के प्रिंसिपल अमर सिंह ने कहा मारपीट की घटना मुझे जानकारी नहीं है

    वहीं मामले पर कोऑपरेटिव कॉलेज के प्रिंसिपल अमर सिंह ने कहा कि हमारे कॉलेज मे आज परीक्षा थी,दूसरे कॉलेज के छात्र परीक्षा देने के लिए आये थे, कॉलेज के बाहर मारपीट की घटना मुझे जानकारी नहीं है, लेकिन छात्रों के द्वारा मारपीट नहीं करना चाहिए था.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा



    Related News