जमशेदपुर:फिरौती के लिए डॉक्टर के अपहरण का प्रयास अपराधियों पर पड़ा भारी! हथियार के साथ पुलिस ने दो लोगों को दबोचा, एसएसपी ने दी ये जानकारी

    जमशेदपुर:फिरौती के लिए डॉक्टर के अपहरण का प्रयास अपराधियों पर पड़ा भारी! हथियार के साथ पुलिस ने दो लोगों को दबोचा, एसएसपी ने दी ये जानकारी

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलमुरी चौक के पास मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने डॉ आर प्रधान के अपहरण का प्रयास किया था. हालांकि डॉक्टर द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुटे और दोनो अपराधियों को पकड़ लिया. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पुलिस पहुंची और दोनो को थाने ले गई, जहां दोनो ने पूछताछ की गई.

    पुलिस ने मामले में किया ये खुलासा

    मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अशोक सिंह और रवि शंकर सिंह रिश्ते में ममेरे भाई लगते है और बेगूसराय में रहते है. दोनो के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद किया है. दोनो 27 दिसंबर को ही जमशेदपुर में आ गए थे. आप को बता दें कि गूगल से डॉक्टर की जानकारी ली गई उसके बाद दोनों ही अपराधियों ने डॉक्टर को अगवा करने का प्रयास किया.

    पहले तो दोनो ने पुलिस को काफी गुमराह किया

    एसएसपी ने बताया कि पहले तो दोनो ने पुलिस को काफी गुमराह किया पर कड़ाई से पूछताछ करने पर अशोक ने पुलिस को बताया कि गूगल पर डॉ प्रधान सर्च कर उनकी जानकारी हासिल की थी. इसके बाद डॉ प्रधान का अपहरण कर फिरौती मांगने का प्लान बनाया था. दो दिनों तक रेकी भी की थी. मंगलवार को अपहरण करने ही वाले थे कि उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसी दौरान लोगों ने उन्हें पकड़ लिया. अशोक परसुडीह थाना से अवैध शराब बेचने के मामले में और रविशंकर मोकामा से डकैती के मामले में दोनों ही अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news