जमशेदपुर:डिवाइडर से टकराते ही आग के गोले में तब्दील हुई चलती कार, कुछ सेकेंड में ही जलकर हुई खाक   

    जमशेदपुर:डिवाइडर से टकराते ही आग के गोले में तब्दील हुई चलती कार, कुछ सेकेंड में ही जलकर हुई खाक   

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह मैन रोड पर उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब एक चलती कार डिवाइडर से टकराते ही आग के गोले में तब्दील हो गई, कार जैसे ही डिवाइडर से टकराई कार में आग लग गई, आग लगने की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दिया गया, जिसके बाद अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया, आग इतनी भयावह थी कि आग पर काबू पाया जाता तब तक कार पूरी तरह जल कर राख हो गयी.  

    अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई

      आपको बता दें कि कार में तीन युवक सवार होकर मानगो से एग्रिको की ओर जा रहे थे, उस समय अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कार पूरी तरह जल कर राख हो गई, हालांकि इस कार में मौजूद युवक कार से बाहर निकल गए थे जिससे उन्हें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ.

    पुलिस कर रही मामले की जांच

      वहीं कार पूरी तरह जल कर राख हो गयी है, वहीं घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, पुलिस मौके पर पहुंची, और घटनास्थल की पूरी जानकारी ली, फिलहाल सीतारामडेरा थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है, घटना अहले सुबह की बताई जा रही है  

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news