जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर से सटे कपाली ओपी क्षेत्र में रविवार की रात एक बड़ा हादसा टल गया. कमारगोड़ा चौक के पास चलती बलेनो कार में अचानक आग लग गई. कार में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे. इसमें पाँच अभ्यर्थी शामिल थे. 2 युवतियां भी कार में सवार थी. कार से अचानक धुआं निकलने लगा. देखते ही देखते कार धू -धू कर जलने लगी. देखते ही देखे यार ने भयावह रूप ले लिया. कपाली पुलिस के अलावा दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने के प्रयास में जुट गए. स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जुटी. समय रहते कार सवार सभी उतर गए, जिससे बड़ी घटना टल गई.
उत्पाद विभाग की परीक्षा में शामिल होने आए थे
ये सभी अभ्यर्थी उत्पाद विभाग की प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के लिए लातेहार से जमशेदपुर आए थे. परीक्षा समाप्त होने के बाद वे उसी कार से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान कमरगोड़ा चौक के पास कार से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई. स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत गाड़ी रोक दी और सभी सवार सुरक्षित बाहर निकल गए. दमकल पहुंचा और आग पर काबू पाया, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली.
पुलिस कर रही जांच
कपाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस संभावना जाता रही है कि कार में आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी. इधर, बच सड़क पर कार में आग लगने के कारण कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ. कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि कार सवार सभी सुरक्षित है. सभी अभ्यर्थी थे और परीक्षा में शामिल होने शहर आए थे.



