JAC Class 8 Result: सभी जिलों के पछाड़ रांची ने मारी बाजी, 96.8 प्रतिशत दर के साथ पहले स्थान पर पहुंची

    JAC Class 8 Result: सभी जिलों के पछाड़ रांची ने मारी बाजी, 96.8 प्रतिशत दर के साथ पहले स्थान पर पहुंची

    रांची (RANCHI): झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट में इस बार रांची जिले ने शानदार प्रदर्शन कर सबको पीछे छोड़ दिया है. 96.8 प्रतिशत उत्तीर्णता दर के साथ रांची पूरे राज्य में पहले स्थान पर पहुंच गया है, जबकि पिछले साल यह जिला दूसरे स्थान पर था.

    इस सफलता के पीछे जिला प्रशासन की विशेष प्रोजेक्ट टीम की रणनीति को मुख्य कारण माना जा रहा है. टीम ने जिले के सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए सुनियोजित तरीके से काम किया, जिसका असर सीधे परीक्षा परिणाम में देखने को मिला.

    प्रोजेक्ट टीम ने सबसे पहले छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया. इसके अलावा जनवरी महीने में प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित कर छात्रों की तैयारी का आकलन किया गया. परीक्षा के परिणामों के आधार पर कमजोर छात्रों की पहचान कर उनके लिए विशेष कक्षाएं चलाई गईं, जिससे उनकी तैयारी को ओर ज्यादा मजबूत हुई.

    बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों को बेहतर प्रैक्टिस दिलाने के लिए तीन प्रैक्टिस टेस्ट और एक फुल मॉक टेस्ट भी आयोजित किया गया. इन प्रयासों से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ा और वे परीक्षा में पूरी तैयारी के साथ शामिल हुए. इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय और सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों ने खुशी जताई है. रांची जिले की यह उपलब्धि अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरणा बन गई है.

     

     



    Related News