धनबाद(DHANBAD):धनबाद जिला के महुदा थाना क्षेत्र के कांड्रा पंचायत सचिवालय के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना के बाद सुबह आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटे तो मामला संदिग्ध नजर आया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक पर एफसीआई (भारतीय खाद निगम) जसीडीह, देवघर जिला का बोर्ड लगा हुआ था और उसमें भारी मात्रा में चावल लदा हुआ था लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि जुट बोरो में चावल सरकारी के बजाय प्लास्टिक के बोरे में लोड था, जिससे पूरे मामले पर सवाल खड़े हो गए.
आखिर क्यों जुट की जगह प्लास्टिक के बोरो में है रखा गया चावल
घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई कि यह चावल कहीं न कहीं अवैध रूप से ढुलाई और कालाबाजारी से जुड़ा हो सकता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी अनाज को इस तरह निजी बोरे में ले जाना कई तरह की अनियमितताओं की ओर इशारा करता है.मामले को लेकर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के सांसद प्रतिनिधि रामा शंकर तिवारी ने कहा कि यह पूरा मामला गरीबों के हक के अनाज की कालाबाजारी से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है और इसमें बड़े स्तर पर गड़बड़ी की आशंका है.
दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
उन्होंने आरोप लगाया कि जरूरतमंदों तक पहुंचने वाला सरकारी अनाज कुछ लोगों द्वारा उद्योगपतियों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है, जो बेहद गंभीर मामला है साथ ही उन्होंने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.फिलहाल घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच की चर्चा है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि और कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है.
रिपोर्ट-नीरज राउत
Thenewspost - Jharkhand
4+


