नये साल के जश्न में डूबी लौहनगरी! सभी पिकनिक स्पॉट पर लगी सैलानियों की भीड़, लोगों को लुभा रही है जुबली पार्क की खूबसूरती

    नये साल के जश्न में डूबी लौहनगरी! सभी पिकनिक स्पॉट पर लगी सैलानियों की भीड़, लोगों को लुभा रही है जुबली पार्क की खूबसूरती

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के लोग अभी से ही नये साल के जश्न में डूब चुके है, 2023 की बिदाई और 2024 का आगाज का उत्साह लोगों में देखा जा रहा है. शहर के सभी पिकनिक स्पॉट पर बड़ी संख्या में लोग अपने पूरे परिवार के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे हुए हैं, क्या बच्चे क्या बड़े सभी पिकनिक मनाते हुए नजर आ रहे है.

    जुबली पार्क में लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा है

     पूरा शहर नए साल के जश्न में डूबा हैं, वहीं जुबली पार्क में लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा है, लोग मस्ती कर 2023 की विदाई के साथ 24 के लिए ख़ुशी मना रहे है, जुबली पार्क की खूबसूरती लोगों को अपनी और आकर्षित कर रही है, लोग अपने पूरे परिवार के साथ जुबली पार्क की खूबसूरती को अपने मोबाइल में कैद करते दिख रहे हैं.

    सभी आनेवाले साल में सुख समृद्धि की कामना कर रहे है

     वहीं लोगों का कहना है कि जैसे 2023 खुशियों भरा बिता इस तरह 2024 भी खुशियों भरा बीते,जमशेदपुर के साथ-साथ अन्य जिले और अन्य राज्यों से सैलानी पहुंचे हुए हैं, और पिकनिक मनाते हुए खूब मस्ती कर रहे हैं, सभी आनेवाले साल में सुख समृद्धि की कामना कर रहे है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news