जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जमशेदपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ.जहां कदमा स्थित एक निजी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और योगाभ्यास किया.साथ ही रोजाना योग कर अपने जीवन को स्वस्थ बनाने को लेकर कामना की.
जुबली पार्क में भी योग दिवस पर विशेष आयोजन
वंही जुबली पार्क मे रोजाना योग करने वाले भी योग किए ,साथ ही रोजाना एक घंटे योग करने का संकल्प लिया.इस मौके पर योग करने वालों का कहना है कि जीवन को स्वस्थ बनाना है तो रोज योग करना जरूरी है.साथ ही लोगों ने कहा कि सभी लोगों को योग करना जरूरी है, योग अपना कर ही आप अपने जीवन को निरोग बना सकते है.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


