रांची यूनिवर्सिटी में सार्क देशों के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का होगा आयोजन , जानिए कब

    रांची यूनिवर्सिटी में सार्क देशों के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का होगा आयोजन , जानिए कब

    रांची (RANCHI): रांची यूनिवर्सिटी के मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट में दो दिवसीय मोबाईल के माध्यम से जर्नलिज्म फिल्म मेकिंग कार्यशाला में मासकॉम के डायरेक्टर बीपी सिन्हा के अनुसार देश में पहली बार रांची यूनिवर्सिटी सार्क देशों का इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करने जा रहा है. यह फेस्टिवल मास कॉम डिपार्टमेंट में होगा. यह फिल्म फेस्टिवल मार्च या अप्रैल महीने में कराने की योजना है. इसमें सार्क देशों के प्रसिद्ध फिल्मकारों की फिल्में दिखाई जाएंगी. इसमें विदेशी फिल्मकार भी जुड़ेंगे. देश के किसी भी यूनिवर्सिटी में पहली बार ऐसा फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होगा. रांची यूनिवर्सिटी का  मास कॉम नेशनल ही नहीं इंटरनेशनल लेवल पर स्टैबलिश होगा. 

    थ्री पीज़ पर होगा वर्कशॉप 

    इसके साथ ही इसी महीने के अंत तक पत्रकारिता पर सेमिनार होगा.  जिसका विषय "चैलेंजेस  ऑफ न्यूज़ जर्नलिज्म" होगा इसके बाद फिल्म मेकिंग पर थ्री पीज एंड थ्री जेनरेशन पर वर्कशॉप  होगा. 3 पी यानी  प्रोडक्शन,  प्री प्रोडक्शन, पोस्ट प्रोडक्शन, रांची यूनिवर्सिटी के कुलपति के अनुसार आरयू इंटरनेशनल ट्राइबल यूथ फेस्टिवल कराएगा. जिसके चेयरमैन मास्कॉम के डायरेक्टर डॉ. बीपी सिन्हा होंगे.



    Related News