धनबाद: जीटी रोड पर स्कार्पियो ने दो वाहनों को ठोका, कई लोग घायल

    धनबाद: जीटी रोड पर स्कार्पियो ने दो वाहनों को ठोका, कई लोग घायल

    धनबाद(DHANBAD): जीटी रोड पर शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. यह दुर्घटना निरसा-गोविंदपुर के बीच बरवा ईस्ट मोड़ के पास हुई. निरसा की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक ऑटो और बाइक को धक्का मार दिया. ऑटो में सवार कई लोग इसमें घायल हो गए. इसके बाद लोगों की घटनास्थल पर भीड़ जुट गई. आनन-फानन में सभी घायलों को धनबाद के SNMMCH में भर्ती कराया गया. गोविंदपुर पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी. कम कम से कम आधा दर्जन लोग इसमें घायल हो गए है.

    सडकों पर रफ़्तार का कहर

    बता दें कि सड़कों पर रफ्तार की कहर से लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. अनाड़ी और नाबालिग लोग सड़कों पर गाड़ी दौड़ा रहे हैं. नतीजा हो रहा है कि दुर्घटनाएं बढ़ रही है. सूचना के अनुसार, शुक्रवार को झरिया इलाके में गाड़ी  सीख रहे एक युवक ने एक वृद्ध को धक्का मार दिया, जिससे वृद्ध की मौत हो गई. एक तो सड़कें खराब, ऊपर से ट्रैफिक नियम का पालन नहीं किया जाता. कोयलांचल सहित अगल-बगल के इलाकों में सड़कों का आकार नहीं बढ़ा लेकिन वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि होती गई. नतीजा है कि दुर्घटनाएं बढ़ रही है. सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जो निर्णय लिए जाते हैं, वह धरातल पर नहीं उतरते. इस वजह से भी हादसे और दुर्घटनाएं अधिक हो रही है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news