धनबाद एसएसपी पर कुख्यात प्रिंस खान का अनर्गल बयान, वायरल वीडियो पर विपक्ष ने उठाया सवाल  

    धनबाद एसएसपी पर कुख्यात प्रिंस खान का अनर्गल बयान, वायरल वीडियो पर विपक्ष ने उठाया सवाल

    रांची (RANCHI): झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो में गैंगस्टर सिस्टम पर सवाल उठा रहा है. साथ ही धनबाद एसएसपी पर कई गंभीर आरोप लगाए है. अब इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस इसकी तफतीश में जुट गई तो दूसरी तरफ विपक्ष इस पूरे आरोप को लेकर सरकार पर सवाल उठाने लगी. जिसके बाद झारखंड में चर्चा शुरू है.

    वासेपुर से निकल कर दुबई और पाकिस्तान से अपने गैंग को चलाने वाले कुख्यात अपराधी प्रिंस खान अब पुलिस के लिए चुनौती बन गया. एक तरफ इसके गुर्गे पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है तो दूसरी तरफ इस कार्रवाई से बौखलाए गैंगस्टर ने एसएसपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और एक एक कर कई वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया. 

    कथित रूप से प्रिंस खान वीडियो में कोयला चोरी से लेकर वसूली पर पुलिस पर हि सवाल खड़ा कर दिया. साथ हि केंद्र सरकार से पूरे मामले की जांच की मांग कर डी है. वीडियो के सामने आने के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मारांडी ने अपने एक्स पर लिखा की अब पुलिस अपराधी की पोल नहीं बल्कि अपराधी पुलिस की पोल खोल रहे है. 

    ऐसे पहली बार हुआ. उन्होंने कहा कि मामला गंभीर है. कई संगीन आरोप पुलिस पर लगे है. जिसकी जांच कर मुख्यमंत्री कार्रवाई करें. साथ हि उन्होंने सीएम को पत्र भी लिखा है. जिसमें पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है.

    वहीं इस मामले को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने भी सवाल उठाया है.  नेता प्रतिपक्ष के पोस्ट पर पुलिस का पक्ष रखते हुए कई बाते लिखी है. जिसमें उन्होंने लिखा कि एक अपराधी के वीडियो को इस तरफ से नेता प्रतिपक्ष के द्वारा शेयर करना सही नहीं है.

    अब पूरे मामले की चर्चा पूरे झारखंड में है आखिर कहानी क्या है और आरोप की सच्चाई क्या है. क्या प्रिंस खान पुलिस की कार्रवाई से बौखला कर अनर्गल बयान जारी कर लोगों को गुमराह कर पुलिस पर सवाल खड़ा कर रहा है.                       



    Related News