रांची(RANCHI): रांची में आयकर विभाग की टीम ने एक वाइन शॉप पर छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया. जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग के अधिकारी अचानक दुकान पर पहुंचे और वहां मौजूद आय-व्यय से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी. छापेमारी के दौरान टीम दुकान के वित्तीय रिकॉर्ड, बिल, बिक्री से जुड़े कागजात और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है.
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि दुकान की आमदनी और खर्च का पूरा विवरण नियमों के अनुरूप है या नहीं और कहीं आय में किसी तरह की अनियमितता तो नहीं हुई है. टीम के पहुंचते ही आसपास के लोग भी मौके पर जमा होने लगे. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई.
फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है और अधिकारी दस्तावेजों की पड़ताल में जुटे हुए हैं. अभी तक इस मामले में आयकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही विभाग की ओर से विस्तृत जानकारी साझा की जा सकती है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


