रांची में 3 लाख 89 हजार से अधिक लाभुकों को जारी हुई मंईयां योजना की किस्त

    रांची में 3 लाख 89 हजार से अधिक लाभुकों को जारी हुई मंईयां योजना की किस्त

    रांची(RANCHI): राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिले में लाभुकों के मार्च महीने की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है. योजना के तहत जिले की कुल 3 लाख 89 हजार 296 महिलाओं के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 2500 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 97 करोड़ 32 लाख 40 हजार रुपये की राशि का भुगतान कर दिया गया है.

    इन प्रखंड और शहरी क्षेत्रों में भेजी गई राशी  

    अनगड़ा – 16,701 लाभुक

    अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 13360 लाभुक

    बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 9,683 लाभुक

    बेड़ो – 20,571 लाभुक

    बुण्डू – 8,440 लाभुक

    बुण्डू नगर पंचायत – 3,502 लाभुक

    बुढ़मू – 17816 लाभुक

    चान्हो – 19,699 लाभुक

    हेहल शहरी क्षेत्र – 15,245 लाभुक

    ईटकी – 10,334 लाभुक

    कांके – 31,548 लाभुक

    कांके शहरी क्षेत्र – 1,313 लाभुक

    खलारी – 9,580 लाभुक

    लापुंग – 11,342 लाभुक

    माण्डर – 23,079 लाभुक

    नगड़ी – 17,856 लाभुक

    नगड़ी शहरी क्षेत्र – 8250 लाभुक

    नामकुम – 17847 लाभुक

    नामकुम शहरी क्षेत्र – 9489 लाभुक

    ओरमांझी – 18,147 लाभुक

    राहे – 9,522 लाभुक

    रातू – 18,545 लाभुक

    सिल्ली – 21,120 लाभुक

    सोनाहातू – 13,036 लाभुक

    तमाड़ – 18,491 लाभुक

    सदर शहरी क्षेत्र – 24,780 लाभुक

    जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन, रांची द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समय पर एवं पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो. संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विलंब न हो तथा यदि किसी लाभुक को राशि प्राप्ति में समस्या हो तो उसका त्वरित समाधान किया जाए, जिला प्रशासन इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है.

     



    Related News