लातेहार में उग्रवादियों ने की निर्माण कार्य में लगे मुंशी की हत्या, जानिए कारण

    लातेहार में उग्रवादियों ने की निर्माण कार्य में लगे मुंशी की हत्या, जानिए कारण

    लातेहार (LATEHAR)- लातेहार में इन दिनों उग्रवादी संगठन के द्वारा अलग-अलग स्थान पर हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. पिछले एक महीने में ऐसी कई घटनाएं हो गई हैं. ताजा घटना एक निर्माण कंपनी के मुंशी की हत्या का है. पुल निर्माण से जुड़ी कंपनी में मुझे काम करता था उसी की हत्या की गई है.

    उग्रवादियों की इस हिंसक घटना के बारे में जानिए विस्तार से

    जानकारी के अनुसार बीती रात पुल निर्माण कार्य की साइट पर आठ की संख्या में झारखंड संघर्ष जन मुक्ति मोर्चा के उग्रवादी हथियार के साथ पहुंचे. उग्रवादियों ने मुंशी बाल गोविंद साव को उठाया और ठेकेदार प्रदीप सिंह के बारे में पूछताछ की. उसके बाद मुंशी बाल गोविंद साव पिटाई करने लगे और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी. मुंशी के पुत्र ने बताया कि उग्रवादियों ने उसके पिता की हत्या कर दी. पहले भी इस स्थान पर उग्रवादियों ने यह भी की मांग को लेकर ठेकेदार को धमकाया था. उग्रवादी ठेकेदार प्रदीप सिंह से लेवी की मांग कर रहे थे. मुंशी के पुत्र अरविंद ने बताया कि उसके पिता कहते थे कि वह नौकरी छोड़ देंगे और इसी महीने तक वह काम कर रहे थे. लातेहार के पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह सूचना पाकर घटनास्थल पहुंचे. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और उग्रवादी संगठन के खिलाफ जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. लातेहार में हाल के दिनों में लेवी की मांग को लेकर विभिन्न निर्माण कंपनियों को धमकाया जा रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news