दुमका में बस-हाईवा की हुई सीधी टक्कर, एक दर्जन यात्री घायल, दो गंभीर

    दुमका में बस-हाईवा की हुई सीधी टक्कर, एक दर्जन यात्री घायल, दो गंभीर

    दुमका: भागलपुर मुख्य मार्ग पर दुमका के रामगढ़ थाना के भंडारों के पास एक यात्री बस और हाईवा की आमने- सामने टक्कर हो गई. इस घटना में यात्री बस में सवार एक दर्जन यात्री घायल हो गए हैं. जिसमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. इस घटना के बाद स्थल पर अफरा तफरी मच गई. वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है.

    घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पुष्पांजलि नामक बस दुमका से गोड्डा जा रही थी. इस बीच रामगढ़ थाना के भंडारों के पास तेज रफ्तार हाईवा ने ओवरटेक करने के चक्कर में बस को सामने से टक्कर मार दी. हालांकि, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए दुमका भेजा और घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया.

    रिपोर्ट: पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news