हर घर तिरंगा अभियान के लिए झारखंड में भी उत्साह, पंचायती राज विभाग ने खोली तिजोरी


रांची(RANCHI): -आजादी के अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. इस कड़ी में कई कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस से पहले और उस दिन भी हो रहे हैं. झारखंड भी देश के साथ ताल से ताल मिला कर चल रहा है. यहां भी पूरा उत्साह है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हर घर तिरंगा अभियान के लिए सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं. भारत 15 अगस्त को आजादी का 75 वां वर्ष मना रहा है. इसको लेकर 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों में झंडा फहराया जाएगा यानी राष्ट्रीय ध्वज फहरेगा.
पंचायती राज विभाग ने आजादी के अमृत महोत्सव के लिए पैसे जारी किए हैं .15वें वित्त आयोग के फंड से 11.5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं. पंचायत स्तर से लेकर जिला परिषद की त्रिस्तरीय व्यवस्था में सभी को राशि आवंटित की गई है. हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का निर्देश विभाग की ओर से जारी किया गया है. मुख्य से लेकर जिला परिषद अध्यक्ष तक को इस मौके पर आवश्यक खर्च करने के लिए राशि उपलब्ध कराई गई है.
इसके अलावा अलग-अलग विभागों ने भी आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश जारी किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि इस राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाए.
4+