झारखंड में बोर्ड निगम के पुनर्गठन की तैयारी 15 अगस्त के बाद, गठबंधन दलों के नेताओं के खुलेंगे भाग्य

    झारखंड में बोर्ड निगम के पुनर्गठन की तैयारी 15 अगस्त के बाद, गठबंधन दलों के नेताओं के खुलेंगे भाग्य

    रांची(RANCHI): - झारखंड में लंबे समय से सरकारी बोर्ड, निगम और आयोग के पद खाली हैं.अब इन में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. इसको लेकर घटक दलों में सहमति बन गई है. लगभग दो दर्जन बोर्ड निगम और आयोग के प्रमुख पदों पर नियुक्ति होगी.

    पार्टी नेताओं के बीच बोर्ड निगम और आयोग पर दावेदारी अंतिम चरण में है. समझा जा रहा है कि वर्तमान में मंत्रियों के जो विभाग हैं उनसे जुड़े बोर्ड,निगम और आयोग संबंधित पार्टी के नेताओं को मिलेंगे. सरकार के नजदीकी सूत्रों के अनुसार जेएमएम कोटे से 14, कांग्रेस कोटे से 8 और राजद कोटे से दो लोगों को बोर्ड निगम और आयोग में एडजस्ट किया जाएगा.

    झारखंड में जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन सरकार चल रही है. इसमें कांग्रेस और राजद साझीदार हैं. काफी समय से बोर्ड निगम और आयोग में नियुक्ति लटकी हुई है. अब यह लग रहा है कि इनका गठन हो जाएगा.

    सबकी नजर मलाईदार बोर्ड निगम और आयोग पर है. जेएमएम कांग्रेस और राजद के नेता पद पाने के लिए गणेश परिक्रमा कर रहे हैं. प्रमुख नेताओं से संपर्क में बने हुए हैं. यानी सरकार में शामिल राजनीतिक दलों के नेताओं के भाग्य खुलने जा रहे हैं. सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो 30 अगस्त तक यह काम पूरा हो जाएगा. बोर्ड,निगम और आयोग में नियुक्ति नहीं होने से इनके काम प्रभावित हो रहे हैं.



    Related News