चाईबासा में बेटे ने पिता को डंडे से मारकर उतारा मौत के घाट , मां घायल, पढ़े वजह

    CHAIBASA NEWS:चाईबासा के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में रिश्ता एक बार फिर खून से लाल हुआ है.यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता डंडे से पीटकर मार डाला.जबकि छोटी मां को भी डंडे से मारकर घायल कर दिया. कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के बाईहातु गांव के बालिबांध टोला की यह घटना है

    चाईबासा में बेटे ने पिता को डंडे से मारकर उतारा मौत के घाट , मां घायल, पढ़े वजह

    चाईबासा(CHAIBASA):चाईबासा के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में रिश्ता एक बार फिर खून से लाल हुआ है.यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता डंडे से पीटकर मार डाला.जबकि छोटी मां को भी डंडे से मारकर घायल कर दिया. कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के बाईहातु गांव के बालिबांध टोला की यह घटना है.

    बेटे ने पिता को डंडे से मारकर उतारा मौत के घाट 

    आपको बताएं कि सत्यवान पान और बड़े बेटे प्रकाश पान के बीच आंगन में सरकारी आवास बनाने को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान प्रकाश पान ने पहले अपनी छोटी मां को डंडे से सिर पर मारकर सिर फोड़ दिया.उसके बाद अपने पिता सत्यवान पान को भी सिर पर डंडे से मारकर घायल कर दिया.

    आरोपी बेटा फरार 

     दोनों को कुमारडुंगी अस्पताल लाया गया, जहां पिता सत्यवान पान को मृत घोषित कर दिया गया जबकि उसकी पत्नी यशोदा देवी को बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया.घटना के बाद अपराधी पुत्र फरार है और पुलिस उसके गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है‌.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news