दामोदर नद से अवैध खनन: युवकों ने बालू लदे दो ट्रैक्टर को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

    दामोदर नद से अवैध खनन:  युवकों ने बालू लदे दो ट्रैक्टर को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

    धनबाद (DHANBAD): झरिया में पानी संकट का एक बहुत बड़ा कारण दामोदर नदी से  बालू का अवैध खनन है.  अवैध खनन के कारण नद  का पानी अपना रास्ता बदल देता है.  मोटर पंपों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलता.  पर्याप्त मात्रा में जल भंडारण नहीं होने से पानी संकट बढ़ जाता है.  यह बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि पानी सप्लाई में लगे कर्मियों का कहना है.  जोडा पोखर इलाके में बालू का अवैध कारोबार खूब चल रहा है.  आज जामाडोबा डुमरी मोड़ पर तीन युवकों ने बालू ल दे दो ट्रैक्टर को पकड़कर जोडा पोखर पुलिस के हवाले किया. 

    इस घटना को लेकर बालू कारोबारियों एवं युवकों में खूब बकझक हुई.  कुछ लोगों का कहना है कि बालू खनन पर सरकार ने रोक लगा रखी है तो प्रत्येक दिन दामोदर नद के काली मेला घाट से  बालू कैसे निकाला जा रहा है.  सूत्र यह भी बताते हैं कि अवैध खनन के बाद बालू ढुलाई के लिए बिना नंबर वाले ट्रैक्टर का उपयोग किया जाता है ताकि बचने में सहूलियत हो.  इस मामले को लेकर जोडा पोखर थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बालू लदे दो ट्रैक्टर को पकड़ा है.  जिला खनन पदाधिकारी को इसकी सूचना दे दी गई है.  खनन पदाधिकारी की  जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news