जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): अस्पताल में मरीज की मौत और उसके बाद परिजनों का हंगामा नया नहीं है. ऐसा ही नजारा जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में देखा गया. जहां मरीज पुत्र की इलाज में देरी के बाद पिता ने आत्महत्या कर ली. इसके बाद इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगो के साथ परिजन जिला उपायुक्त के पास पहुंचे. जहां मौत की जांच की मांग की गई.
डॉक्टरों ने अपने निजी अस्पताल में इलाज कराने को कहा
लोगों ने कहा कि मरीज के इलाज के लिए अस्पताल में पैसे का डिमांड किया जा रहा था और साथ ही डॉक्टरों ने कहा कि इस अस्पताल को छोड़कर मरीज का ऑपरेशन उनके निजी किलनिक में कराए. डॉक्टरों की इस बात के बाद मृतक राज महतो ने अपने बेटे के इलाज में देरी और पैसे की डिमांड से अपना मानसिक संतुलन खो दिया. और मरीज पुत्र के पिता राज महतो ने अस्पताल में आत्महत्या कर लिया. इसी की जांच और अस्पताल पर कार्रवाई की मांग उपायुक्त से की गई है.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर
Thenewspost - Jharkhand
4+

