आईआईटी-आईएसएम : क्यों कहा जा रहा  नामांकन हो गया तो अच्छे पैकेज पर नौकरी समझिये पक्की

    आईआईटी-आईएसएम : क्यों कहा जा रहा  नामांकन हो गया तो अच्छे पैकेज पर नौकरी समझिये पक्की

    धनबाद(DHANBAD) : आईआईटी (आईएसएम) के छात्रों की बल्ले बल्ले है.  कंपनियां उन्हें अच्छे पैकेज पर चुन रही हैं.  आईआईटी (आईएसएम) की ओर  छात्रों का झुकाव भी बढ़ रहा है.  जानकारी के अनुसार 2026 बैच के छात्र-छात्राओं में से 1120 से अधिक को देश-विदेश में विभिन्न कंपनियों ने नौकरी ऑफर किया है.  बताया गया है कि कैंपस प्लेसमेंट के लिए 300 से अधिक कंपनियां ऑफलाइन और ऑनलाइन पहुंची है. यूजी  के 78.73 प्रतिशत बच्चों  का प्लेसमेंट हुआ है. 

    आकर्षक पैकेज पर चुने जा रहे छात्र 

      पैकेज लगभग 18 लाख  रुपए से अधिक का सालाना दिया गया है .  कई कंपनियों ने 205 छात्र-छात्राओं  को फ्री प्लेसमेंट ऑफर भी किया है.  बताया जाता है की थर्ड ईयर के 450 से अधिक बच्चों को इंटर्नशिप ऑफर मिला है.  उन्हें औसतन  70,000 रुपए  स्टाइपेंड मिलेगा।  बता दे की 2025 में बीटेक के 87.80 प्रतिशत बच्चों का कैंपस हुआ था. 

     2026 में अब तक 78.7 3 प्रतिशत बच्चो  का प्लेसमेंट

     2026 में अब तक 78.7 3 प्रतिशत बच्चो  का प्लेसमेंट हुआ है.  जानकारी के अनुसार कोर  इंजीनियरिंग में 486, सॉफ्टवेयर आईटी में 320, बैंकिंग एंड फाइनेंस में 82, एडु टेक  में 87, एनालिटिक्स में 58 और कंसलटिंग सेक्टर में 67 छात्र -छात्राओं  का कैंपस हुआ है.  दरअसल, आईएसएम को आईआईटी  का टैग मिलने के बाद छात्रों को कई सुविधाएं मिल रही है.  एक तो संस्थान में विषयों की पढ़ाई बढ़ी है.    छात्रों का परफॉर्मेंस भी बेहतर हुआ है.  ऐसे में कहा जा सकता है कि आईआईटी आईएसएम के छात्रों की बल्ले -बल्ले हो गई है.



    Related News