नए साल में घुमने की बना रहे योजना तो एक बार देख लें लिस्ट, 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक कई ट्रेनें रहेगी रद्द, तो कुछ के बदले गए रूट

    नए साल में घुमने की बना रहे योजना तो एक बार देख लें लिस्ट, 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक कई ट्रेनें रहेगी रद्द, तो कुछ के बदले गए रूट

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): रेल यात्री कृपया ध्यान दें! टाटानगर रेलवे स्टेशन से खुलने और गुजरने वाले कई ट्रेनों का परिचालन या तो रद्द कर दिया गया है. वहीं कई अन्य गाड़ियों का आशंकि रद्दिकरण किया गया है. जबकि एक ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला किया गया है. दरअशल चक्रधनपुर मंडल में चल रहे विकास कार्यों के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहने वाला है. इसके लिए रेलवे ने रद्द किए गए ट्रेनों की सूची जारी की है. ऐसे में नए साल से पहले अगर आप घुमने की योजना बना रहे है तो यह सूची जरूर देख ले.

    इन ट्रेनों को किया गया रद्द

    1. 18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस 29 दिसंबर 2024 और 1 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी.
    2. 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 28 और 31 दिसंबर 2024 को रद्द रहेगी.
    3. 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 29 दिसंबर 2024 और 1 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी.
    4. 13512/13511 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल एक्सप्रेस 29 दिसंबर 2024 को रद्द रहेगी.
    5. 08151/08152 टाटानगर-बड़काकाना-टाटानगर स्पेशल ट्रेन 29 दिसंबर 2024 और 1 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी.
    6. 08697/08698 झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू 30 दिसंबर 2024. इसके साथ ही 1 और 2 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी.
    7. 08173/08174 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू 29 दिसंबर 2024 और 1 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी.

    इन ट्रेनों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट

    1. 08173/08174 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू स्पेशल 30 दिसंबर 2024 और 2 जनवरी 2025 को यह ट्रेन पुरुलिया स्टेशन पर ही रुकेगी और वहीं से खुलेगी.

    2. 13301/13302 धनबाद-टाटानगर-धनबाद एक्सप्रेस 29 से 30 दिसंबर 2024, और 1 और 2 जनवरी 2025 को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन पर रुकेगी और वहीं से अपने निर्धारित समय पर खुलेगी.

    परिवर्तित मार्ग से चलेगी यह ट्रेन

    1. 22892 रांची-हावड़ा एक्सप्रेस 2 जनवरी 2025 को यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग कोटशिला-राजाबेरा-जमुनियातांड-आद्रा-मिदनापुर-खड़गपुर के रास्ते चलेगी.

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news