रांची (RANCHI): राजधानी रांची से पति पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. शहर के हिनू इलाके की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाना में केस दर्ज कराया है. मामला दर्ज होने के बाद महिला ने न्याय की गुहार लगाई है. साथ ही पुलिस ने आवेदन लेकर पूरे मामले की तफतीश में जुटी है.
दरअसल रांची के महिला थाना में एक मामला दर्ज कराया गया. जिसमें पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी को 5 साल से ज्यादा हो गए. दोनों ने लव मैरेज किया था. उसकी शादी हिनू इलाके के एक व्यक्ति के साथ हुई थी. लेकिन शादी के कुछ साल बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हुई.इस बीच ही महिला को पड़ताड़ित किया जाने लगा. इस बीच दोनों का बच्चा भी हुआ लेकिन पति उस बच्चे को स्वीकार करने से इनकार करने लगा.
इस बीच ही पति ने पत्नी का कई वीडियो फोन छुपा कर रिकार्ड किया. और जब दोनों के रिश्ते में दरार आई. दुरियाँ बढ़ने लगी तो उस प्राइवेट वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.महिला ने रांची के महिला थाना में आवेदन दे कर बताया कि उसका पति उस वीडियो को लगातार वायरल कर रहा है. बात करने पर मारने की धमकी देता है.
उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की है. साथ ही इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने की मांग की है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है. महिला को आश्वान दिया है कि जल्द ही इस पूरे प्रकरण की जांच कर आरोपी पर कर्रवाई की जाएगी.

