चांडिल में भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, दो घायल, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम 

    चांडिल में भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, दो घायल, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना टाटा–रांची–पुरुलिया न्यू बायपास सड़क के गांगुडीह के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई.

    पढ़े कैसे हुआ हादसा

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार मंथन कुम्हार, कलावती देवी और ज्योत्सना कुम्हार चांडिल से घोड़नेगी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तमिलनाडू नंबर के एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक बाइक सवारों को करीब सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गया. हादसे में ट्रक के नीचे आने से कलावती देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मंथन कुम्हार और ज्योत्सना कुम्हार गंभीर रूप से घायल हो गए. 

    घायलों को चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया

    घायलों को चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. वही घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा, सड़क पर सिंगल लाइट, गांव का नाम दर्शाने वाला बोर्ड, घनी आबादी क्षेत्र का संकेतक और जेब्रा क्रॉसिंग की मांग को लेकर न्यू बायपास सड़क को जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी दिलशान बिरुआ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. खबर लिखे जाने तक सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक सड़क जाम जारी था.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news