आदिपुरुष को लेकर हिन्दू जन जागरण मंच का विरोध, बैन नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

    आदिपुरुष को लेकर हिन्दू जन जागरण मंच का विरोध, बैन नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर मे लगातार फिल्म आदिपुरुष का विरोध दिखने को मिल रहा है. गुरुवार की देर रात फिल्म का शो खत्म होने के बाद हिन्दू जन जागरण मंच की ओर से पीएनएम मॉल के पास शांतिपूर्ण ढंग से हाथों में पोस्टर लेकर विरोध जताया गया. और शहरवासियों से फिल्म नहीं देखने की अपील की गई.

    आदिपुरुष के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

    इस दौरान मंच के सदस्यों ने कहा की बॉलीवुड का एक चयनित गुट हिन्दू धर्म और हिन्दू देवी-देवताओं को अपमानित करने का काम कर रहे है. और फिल्मों के जरीये हिन्दू आस्था को ठेस पहुंचाते है. अब हर हिन्दू लोगों को इनके फिल्मों का विरोध करना चाहिए. मौके पर हिन्दू जन जागरण मंच लोगों ने इस फिल्म को बैन करने की मांग की. और कहा कि अगर इस फिल्म को बैन नहीं किया जाता है, तो आगे उग्र आंदोलन किया जायेगा.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news